Big NewsNational

बेटी पर था गर्व, फिर क्यों पिता ने खून से रंगे हाथ? क्या है नेशनल टैनिस प्लेयर Radhika Yadav की हत्या का कारण?

National Tennis Player Radhika Yadav Murder Case: हरियाणा की नेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या कर दी गई है। ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने सगे पिता ने की है। पिता ने अपनी ही बेटी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

इस घटना के वक्त राधिका की मां घर पर ही थी। बता दें कि पिता को अपनी बेटी की उपलब्धियों पर काफी गर्व था। लेकिन उसके बावजूद क्यों पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी? चलिए जानते है कि पिता ने कैसे इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया?

पिता ने ही की राधिका यादव की हत्या National Tennis Rlayer Radhika Yadav Murder Case

हरियाणा की नेशनल टेनिस खिलाड़ी Radhika Yadav ने अब तक 18 गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी थीं। वो एक बेहतरीन टेनिस प्लेयर बनना चाहती थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके पिता ही उसके सपनों पर पानी फेर देंगे। दरअसल ये पूरा मामला गुरुवार 10 जुलाई का है। राधिका घर पर खाना बना रही थी। तभी पीछे से उसके पिता ने उसपर गोलियां चलाकर हत्या कर दी। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी पिता दीपक यादव को बेटी की हत्या के मामले में घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लाइसेंसी पिस्टल भी कबजे में ले ली।

National tennis player Radhika Yadav Murder Case

क्यों किया राधिका का मर्डर? Radhika Yadav Murder Case

पिता दीपक ने अपने बेटी राधिका की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे लोग बेटी की कमाई खाने के ताने देते थे। झूठी शान के चलते उसने गुरुवार को अपनी बेटी को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी।

अपनी ही बेटी से करता था ईर्ष्या

लोग दीपक(Deepak Yadav) को बेटी की कमाई खाने के तानें देते थे। इस तानों से तंग आकर उसने अपनी बेटी राधिका पर अकादमी बंद करने का भी दबाव बनाया। लेकिन इसके लिए राधिका राजी नहीं हुई। 15 दिनों से इसी को लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इसी विवाद के चलते दीपक ने अपने हाथ खून से रंग दिए। कहा जा रहा है कि दीपक का स्वभाव का गुस्सैल था। छोटी-छोटी बातों पर उसे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है।

हत्या के वक्त कहां था परिवार ?

जिस समय दीपक ने इस घटना को अंजाम दिया उस दौरान घर में राधिका की मां और भाई मौजूद थे। साथ ही नीचे के तल पर चाचा कुलदीप का परिवार भी था। गोली लगने पर तुरंत ही राधिका को लहूलुहान हालत में मोरिंगो एशिया अस्पताल लेकर जाया गया। जहां इलाज के समय राधिका की मौत हो गई। अस्पताल से ही पुलिस को हत्या की जानकारी मिली। पिता ने कहा, “बेटी पर था, पर ताने चुभ रहे थे।”


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें