Dehradun NewsHighlight

बारिश मचा रही तबाही : टपकेश्वर मंदिर में गिरा सालों पुराना पेड़, एक शख्स घायल

उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश ने तबाही मचाई हुई है. लगातार हो रही बारिश के चलते टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में खड़ा सैकडों साल पुराना पेड़ गई गया. जिसके चपेट में आने से एक शख्स घायल बताया जा रहा है.

टपकेश्वर मंदिर में गिरा सालों पुराना पेड़

बताया जा रहा है लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं की चपेट में आने से विशालकाय पेड़ गिर गया. गनीमत ये रही कि हादसा सोमवार को नही हुआ. वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है. बता दें सोमवार को मंदिर में दर्शन करने वालों की संख्या अधिक होती है.

बारिश मचा रही तबाही : टपकेश्वर मंदिर में खड़ा सालों पुराना पेड़ गिरा
टपकेश्वर मंदिर में खड़ा सालों पुराना पेड़ गिरा

पेड़ की चपेट में आने से एक शख्स घायल

पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है. इसके साथ ही वहां स्थित दुकान और मंदिर परिसर की पुलिस चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों ने पेड़ को सड़क से हटवाया. स्थानीय दुकानदारों की माने तो अगर ये हादसा सोमवार को हुआ होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने चार जिलों के लिए जारी की चेतावनी, सावधान रहें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें