Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने चार जिलों के लिए जारी की चेतावनी, सावधान रहें

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है. जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 9 जुलाई को राजधानी देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

प्रदेश में 154 सड़के बंद

बीते दिनों से पर्वतीय इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी है. राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 154 सड़के बंद हैं. बाधित सड़कों को खोलने का काम जारी है. मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों पर जाने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें