Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में आज मौसम कहर बरपाएगा. मौसम विभाग के ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में वैज्ञानिकों ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग किया बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 1 जुलाई तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा. जिसके चलते नदियों का जलस्तर बढ़ेगा. ऐसे में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें

24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा स्थगित, मौसम विभाग ने जारी की है 1 जुलाई तक के लिए चेतावनी

1 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

29 जून को PCS परीक्षा! बारिश बन सकती है बाधा, सीएम धामी ने की परीक्षार्थियों से ये अपील


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें