Big NewsUttarakhand Weather News

1 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी, जानिए आपका जिला तो नहीं

Uttarakhand weather news : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद से ही बारिश का दौर जारी है. मौसाम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों के लिए भूस्खलन की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी (Uttarakhand weather news)

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 29, 30 जून और 1 जुलाई को राजधानी देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है.

संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ेगा. ऐसे में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिलेगा. ऐसे में लोग नदियों के किनारे ना जाएं. साथ ही पहाड़ों में यात्रा करने से बचें.

ये भी पढ़ें :

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी, सावधान रहें

चमोली में बारिश का कहर : नंदप्रयाग में मलबे की चपेट में आने से मवेशियों की मौत, घर क्षतिग्रस्त

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें