HighlightUttarakhand Chamoli News

चमोली में बारिश का कहर : नंदप्रयाग में मलबे की चपेट में आने से मवेशियों की मौत, घर क्षतिग्रस्त

चमोली में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. नंदप्रयाग के थिरपाक गांव में बहने वाले बरसाती नाले के चलते कई मवेशियों की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई. जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए.

नंदप्रयाग में मलबे की चपेट में आने से मवेशियों की मौत

बता दें नाले का पानी और मलबा कई घरों के अंदर तक घुस गया. घरों के पास बनी सुरक्षा दीवार तक टूट गई. देर रात हुई अतिवृष्टि में 1 से 2 शौचालय के बहने की खबर भी सामने आ रही है. वहीं 2 गोशाला भी इसकी चपेट में आ गई. जिसमें रह रहे 1 बैल और 2 बकरी की मौत की खबर है. बताया जा रहा है मलबा पूरे खेतों में भी भर गया है. जिसके चलते फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

घरों में घुसा मलबा

गोपेश्वर-मंडल-चोपता मार्ग अवरुद्ध

गोपेश्वर-मंडल-चोपता मार्ग बैरागना के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण अवरुद्ध है. इसके अलावा क्षेत्रपाल के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग और नन्दप्रयाग के पास अवरुद्ध सड़क मार्ग यातायात के लिए सुचारु हो गया है. वहीं अपर चमोली के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए भारी बोल्डरों को हटाने का कार्य जारी है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है.

गोपेश्वर-मंडल-चोपता मार्ग अवरुद्ध

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी, सावधान रहें

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें