Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, मां और बेटा भी रहा मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी मां बिशना देवी के साथ पौधारोपण किया. इस दौरान सीएम के बड़े बेटे दिवाकर भी उनके साथ मौजूद थे.

सीएम धामी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

सीएम धामी ने शनिवार को सीएम आवास में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अपनी मां बिशना देवी के साथ वृक्षारोपण किया. सीएम ने कहा यह अभियान मां के लिए श्रद्धा और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है. सीएम ने कहा इस पहल का उद्देश्य हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके.

मां जीवन की पहली गुरु होती है : CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “मां जीवन की पहली गुरु होती है और पर्यावरण हमें जीवन देता है. माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है. यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता है. सीएम ने ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे अपनी माताओं के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण खुद करें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें