Uttarakhand Chamoli NewsBig News

बकरी चराने निकला था चरवाहा, अगले दिन पहाड़ी से इस हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बदरीनाथ के पास पहाड़ी पर लापता हुए चरवाहा का शव मिला है. पुलिस ने आशंका जताई है शख्स की पहाड़ी से गिरने से मौत हुई है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बकरी चराने के लिए गया था चरवाहा

पुलिस के अनुसार बीती 22 जून को मुकेश नेगी निवासी जोशीमठ ने बदरीनाथ थाने में तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके साथी चरवाहे सुनील भंडारी पुत्र नरेन्द्र निवासी जोशीमठ सुबह 8 बजे अपनी बकरियों के साथ मुचुकुंद गुफा से 4-5 किलोमीटर ऊपर पहाड़ी क्षेत्र में गए थे, लेकिन शाम होने तक भी वापस नहीं लौटे.

पहाड़ी से देर रात मिला शव

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाने की टीम और एसडीआरएफ की टीम के साथ सुनील की तलाश शुरू की. रात करीब 9 बजे टीम ने दुर्गम रास्तों से होते हुए घटनास्थल की ओर गई. लगभग 15 किमी आगे देर रात 2 बजे उस संभावित क्षेत्र में पहुंची जहां सुनील के होने की आशंका थी.

पुलिस ने जताई पहाड़ी से गिरने की आशंका

तलाश के दौरान टीम को सुनील भंडारी घटनास्थल पर मृत अवस्था में पड़े मिले. प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि उनकी मृत्यु पहाड़ी से गिरने के कारण हुई है. पुलिस मृतक के शव को लेकर सोमवार सुबह बद्रीनाथ पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. साथ ही मामले की जांच जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें