Big NewsRudraprayag News

मदमहेश्वर धाम पैदल मार्ग पर चला प्रशासन का डंडा, 8 स्थानों से हटाया अवैध निर्माण

केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने मदमहेश्वर धाम तक के पैदल मार्ग पर फैलते नए अतिक्रमण को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. विभाग ने मदमहेश्वर धाम तक के मार्ग पर 16 सदस्यीय टीम भेजी, जिसने अभियान चलाकर 8 स्थानों पर अवैध अतिक्रमण को हटा दिया है.

मदमहेश्वर धाम पैदल मार्ग पर चला प्रशासन का डंडा

वन विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ नए अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही है. पुराने अतिक्रमण मामले फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं, इसलिए उन्हें कोर्ट के निर्देश के बाद ही हटाया जाएगा. लेकिन नए अतिक्रमण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मदमहेश्वर धाम पैदल मार्ग से हटाया अतिक्रमण

आगे भी जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

वन विभाग के मुताबिक मदमहेश्वर धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा हाल ही में नई झोपड़ियां, अस्थायी दुकानें और ढांचे खड़े कर दिए गए थे, जिससे मद्महेश्वर जाने वाले यात्रियों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही थी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें