Big NewsUttarakhand

भाजपा विधायक आदेश चौहान को हुई 1 साल की सजा, CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा मामला

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में भाजपा विधायक आदेश चौहान (BJP MLA Adesh Chauhan) को सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई है.

क्या है मामला?

बता दें भाजपा विधायक आदेश चौहान की भतीजी दीपका हैं. दीपिका ने अपने पति मनीष पर दहेज़ उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. मनीष ने कोर्ट में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि दीपिका के सभी आरोप झूठे हैं. जिसकी वजह से न केवल उन्हें प्रताड़ित किया गया, बल्कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की है.

विधायक समेत सात को बनाया था आरोपी

मनीष की शिकायत पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. जिसके बाद अदालत ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए. सीबीआई ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें विधायक आदेश चौहान उनकी भतीजी दीपिका और दो पुलिस जवान दिनेश और राजेंद्र समेत कुल सात को आरोपी बनाया गया था.

एक पुलिसकर्मी की हो चुकी है मौत

मामले में पुलिस के तीन कर्मचारी भी शामिल पाए गए थे. जिन्होंने विधायक आदेश चौहान के कहने पर मनीष के साथ मारपीट की थी. इनमें से एक पुलिसकर्मी की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि सिपाही दिनेश और राजेंद्र को कोर्ट ने दोषी मानते हुए एक-एक साल की सजा सुनाई है. कोर्ट के इस फैसले के बाद विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें