Udham Singh Nagar NewsHighlight

खटीमा : जंगल में मिला महिला का अधजला शव, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. खटीमा के चारूबेटा नई बस्ती निवासी सुरेश कुमार की पत्नी अनीता देवी का शव शनिवार सुबह उनके घर के पीछे जंगल में अधजली हालत में बरामद हुआ. घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.

जंगल में मिला महिला का अधजला शव

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात अनीता देवी घर नहीं लौटीं. घर पर मां को ना देख महिला के बच्चे रोने लगे. बच्चों के पिता सुरेश कुमार ने बच्चों को शांत किया. सुबह तक जब पत्नी का कुछ पता नहीं चला तो सुरेश ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अपनी पत्नी अनीता की तलाश शुरू की. तलाशी के दौरान जंगल में महिला का अधजला मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दया है. इस बीच मृतका के भाई ने अपनी जीजा सुरेश पर ही अनीता की हत्या का आरोप लगाया है. जिससे मामला और गंभीर हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले को लेकर खटीमा के सीओ विमल रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें