Rudraprayag NewsBig News

Kedarnath : चौराबाड़ी ग्लेशियर से बरामद हुआ महाराष्ट्र के यात्री का शव, 6 किमी चढ़ाई कर बाहर निकाला

केदारनाथ धाम से लगभग छह किलोमीटर ऊपर स्थित दुर्गम चौराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र से महाराष्ट्र के यात्री का शव बरामद हुआ है. यहां महाराष्ट्र से आए एक तीर्थयात्री का शव मिलने की सूचना पर रेस्क्यू टीम ने चौराबाड़ी ग्लेशियर से 6 किमी चढ़ाई कर यात्री का शव बाहर निकाला.

चौराबाड़ी ग्लेशियर से बरामद हुआ महाराष्ट्र के यात्री का शव

मृतक की पहचान मनोज शत्रुघन नरहारे (37) निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने अभियान शुरू किया. टीम ने करीब छह किलोमीटर की कठिन और खड़ी चढ़ाई तय कर शव को खोजा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ धाम पहुंचा.

शव को हेलीकॉप्टर से जिला चिकित्सालय पहुंचाया

मृतक के शव को वहां से हेलीकॉप्टर की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. फिलहाल हादसे के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है. गौरतलब है कि केदारनाथ मंदिर से छह किमी ऊपर इस स्थान पर किसी के लिए भी जाना मुश्किल है. फिर यात्री इस खतरनाक स्पॉट पर कैसे जा रहे हैं. ये एक बड़ा सवाल है.

ये भी पढ़ें : तबाही मचाने वाला चौराबाड़ी ताल फिर ले रहा अपना स्वरूप, छह साल बाद ताल में भरने लगा पानी

प्रशासन ने की केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों से ये अपील

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की टीम ने केदारनाथ आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता बरतें, स्वास्थ्य ठीक न होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और यात्रा मार्ग पर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें