केदारनाथ: 10 जुलाई को चैराबाड़ी ग्लेशियर की तरफ गया एक मध्य प्रदेश का एक ट्रेकर भटग गया। केदारनाथ में तैनात एसडीआरएफ के जवानों को इसकी जानकारी दिन में ढाई बजे दी गई। टीम तत्काल चैराबाड़ी ग्लेशियर के लिए रवाना हो गई। पूरी रात सर्च आॅपरेशन करने के बाद ट्रेकर को आज सुबह यानि 11 जुलाई को साढ़े चार बजे रेस्क्यू कर बेस कैंप पहुंचाया।
मध्य प्रदेश का मिशेल आदित्य बैंकट सिल्वा भास्कर ट्रेकिंग के लिए गया था। इस दौरान वो रास्ता भटक गए। एसडीआरफ को जानकारी दी गई, जिसके बाद उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में सर्चिंग के लिए एक टीम रवाना की गई। खराब मौसम और रात का समय होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रात के अंधेरे में ग्लेशियर और कड़ाके की ठंढ के बीच सर्च ऑपरेशन में खासी दक्कितें आई। बावजूद इसके टीम ने हार नहीं मानी। टीम बर्फीले क्षेत्र में सर्चिंग के लिए टीम आगे गई। देर रात करीग बारह बजे टीम कोएक लाइट सिंग्नल मुकुट पर्वत चोटी की तलहटी पर दिखाई दिया। टीम ने तत्काल उसी दिशा में बढ़ना शुरू किया। घायल ट्रेकर को बेस कैंम्प लाया गया। करीब 5 घंटे चले रेस्क्यू अभियान को पूरा करने के बाद टीम आज सुबह तड़के वापस केदारनाथ पहुंची।