Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी बोले आतंक के फन कुचल रहा है नया भारत, पाकिस्तान की सरपरस्ती पर किया प्रहार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पाकिस्तान की सरपरस्ती पर कड़ा प्रहार किया है. सीएम धामी ने कहा कि पाकिस्तान के आस्तीन में आतंकवाद नहीं बल्कि आतंकवाद के आस्तीन में पूरा पाकिस्तान पल रहा है और ऐसे सांपों के फनों को कुचलना नया भारत बखूबी जानता है.

आतंक के फन कुचल रहा है नया भारत

बता दें सीएम ने ये बयान गढ़ीकैंट स्थित छावनी परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम दिया है. इस दौरान सीएम ने 12.51 करोड़ की लागत से बने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण भी किया. सीएम धामी ने कहा केंद्र और राज्य सरकार राष्ट्र प्रथम की नीति पर चल रही हैं.

आतंक के खिलाफ भारत ने अपनाई सख्त नीति : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेना के पराक्रम का भी उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंक के खिलाफ सख्त नीति अपनाई गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें