Rudraprayag NewsBig News

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मांस ले जाते पकड़ी गई दो महिलाएं, सोनप्रयाग में 16 किलो मटन जब्त

रुद्रप्रयाग पुलिस ने सोनप्रयाग से दो नेपाली मूल की महिलाओं को 16 किलो मटन के साथ गिरफ्तार किया है. महिलाएं यह मटन रुद्रप्रयाग से लेकर आई थी. जिन्हें वह अपने डेरों और आसपास के होटलों में सप्लाई करने ले जा रही थी.

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मांस ले जाते पकड़ी गई दो महिलाएं

सोनप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नेपाली महिलाओं को करीब 16 किलो मटन के साथ पकड़ा है. महिलाओं की पहचान माया पत्नी युवराज निवासी फागोटी गांव नेपाल और मिट्ठू पत्नी रमेश शाही निवासी कुल्टी गांव पालिका नेपाल हाल निवास सोनप्रयाग के रूप में हुई है. महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि यह मटन वह रुद्रप्रयाग से लेकर आई थीं और इसे अपने डेरों तथा आसपास के होटलों में सप्लाई करने की योजना थी.

पूर्व में भी पुलिस कर चुकी है कार्रवाई

पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की है. बरामद मटन को जब्त कर गड्डे में दफनाया गया. साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से उस पर फिनाइल डालकर नष्ट कर दिया है. गौरतलब है कि यात्रा शुरू होने से पहले मात्र नौ दिनों में ही पुलिस ने कुल 41 किलो मटन जब्त कर नष्ट किया किया. इसके अलावा 211 बोतल अवैध शराब की बरामद की है.

ये भी पढ़ें : Kedarnath मार्ग में 15 किलो मटन के साथ एक शख्स गिरफ्तार, होटलों में सप्लाई करने का था प्लान

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें