Rudraprayag NewsBig News

सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच बनेगा अस्थाई पैदल बाईपास, पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के महत्त्वपूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच विगत 31 जुलाई को भारी बारिश से वॉशआउट आउट एरिया के सामने मंदाकिनी नदी के बाएं ओर अस्थाई पैदल बाईपास रास्ता तैयार किया जाएगा।

सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच बनेगा अस्थाई पैदल बाईपास

डीडीएमए द्वारा करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई और एक मीटर चौड़ाई वाले मार्ग का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है। मार्ग तैयार होने से केदारनाथ धाम यात्रा संचालन में बड़ी राहत मिलेगी। एई डीडीएमए राजविंद बघेल ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई एवं एक मीटर चौड़ाई वाला पैदल बाईपास मार्ग मंदाकिनी नदी के बाएं ओर तैयार होने जा रहा है।

पैदल केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

एई डीडीएमए राजविंद बघेल के मुताबिक नदी पार करने और वापस आने के लिए दो अस्थाई पुल भी तैयार होने हैं। करीब 70 मजदूर इस पर कार्य कर रहे हैंl जल्दी बाईपास मार्ग का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस मार्ग के तैयार होने से पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें