Dehradun NewsBig News

भारत दौरे पर नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रदेश के CM, सीएम धामी से मुलाकात कर की संबंधों पर चर्चा

नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने भारत दौरे के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच भारत-नेपाल के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की.

भारत दौरे पर नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रदेश के सीएम

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्तों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री कमल शाह ने कहा कि भारत और नेपाल के लोगों के बीच एक स्वाभाविक भावनात्मक जुड़ाव है, जो राजनीतिक संबंधों से कहीं अधिक गहरा और स्थायी है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की परंपराएं, भाषा, खानपान, और जीवनशैली में कई समानताएं हैं, जो सदियों से दोनों देशों को जोड़ती आई हैं.

शाह ने की भारत सरकार के मैत्रीपूर्ण रुख की सराहना

शाह ने कहा धार्मिक दृष्टिकोण से भी भारत और नेपाल के बीच गहरा आध्यात्मिक रिश्ता है. चाहे वह भगवान राम और सीता का संबंध हो या पशुपतिनाथ मंदिर और काशी का आध्यात्मिक सेतु. शाह ने भारत सरकार के मैत्रीपूर्ण रुख की सराहना करते हुए साझा विकास की दिशा में सहयोग बढ़ाने पर भी बल दिया. शाह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच आपसी समझ, सहयोग और विश्वास से ही दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सकता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें