Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम : देहरादून समेत पांच जिलों में आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 24 घंटो में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

देहरादून समेत पांच जिलों में आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चल सकती है. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

किस जिले में कितना था तापमान

देहरादून में बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 40°C के पार रहा, जो सामान्य से काफी अधिक है. वहीं हरिद्वार का तापमान 40°C के आसपास दर्ज किया गया. जबकि ऊधमसिंह नगर में तापमान 41°C से अधिक रहा. इसके अलावा नैनीताल का अधिकतम तापमान 30°C तक पहुंच गया. जबकि अल्मोड़ा में तापमान 33°C तक पहुंचा. वहीं पिथौरागढ़ जिले में भी अधिकतम तापमान 31.2°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें