Big NewsUttarakhand Weather News

मैदान से लेकर पहाड़ों तक चढ़ेगा पारा, गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार

अप्रैल का महीना शुरू हो गया है. उत्तराखंड में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक पारा चढ़ने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मैदानों में गर्म हवाओं के चलने से लू परेशान करेगी. ऐसे में इस बार गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं.

अप्रैल में पहले सप्ताह में ही चढ़ेगा पारा

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार मैदानी इलाकों में गर्म हवा चलने से लू परेशान करेगी. इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में भी पारा चढ़ने से गर्मी सताएगी. चार अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा. ऐसे में अप्रैल का पहला सप्ताह गर्मी भरा रहने वाला है.

किस जिले में कितना रहेगा तापमान

बता दें मंगलवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है. इसके अलावा हरिद्वार में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

वहीं उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इसके अलावा टिहरी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, पौड़ी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

इसके अलावा पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, नैनीताल में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें