Big NewsDehradun News

Dehradun accident : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना घायलों का हाल, परिजनों को दिया मदद का आश्वासन

Dehradun accident : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार रात हुए हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. मंत्री ने पीड़ितों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें मदद का आश्वासन दिया.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाना घायलों का हाल

बता दें बीते बुधवार को राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरांचल हॉस्पिटल के पास साईं मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने के लिए कैबिनेट मंत्री गुरुवार को दून राजकीय चिकित्सालय पहुंचे. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घायलों का हाल जाना.

मंत्री ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में घायलों के जल्द स्वास्थ्य की कामना की. साथ ही मंत्री ने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिशा-निर्देश दिए. गणेश जोशी ने पीड़ितों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

घायलों की पहचान

  • धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी उत्तरप्रदेश, हाल निवासी राजपुर
  • मो शाकिब पुत्र मो जहीर निवासी बिहार,हाल निवासी राजपुर

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें