HighlightPauri Garhwal News

राठ पहुंची होलियारों की टोली, पौड़ी मुख्यालय में गाए होली के गीत

पौड़ी गढ़वाल में रंगो के पर्व होली के त्यौहार को लेकर जिले में होलियरो की टीमों ने खूब धमाल मचाया हुआ है. होली का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

पौड़ी मुख्यालय में पहुंच रही होल्यारों की टोलियां जगह-जगह नाचते गाते हुए लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एक टोली राठ के तिरपालीसैंण क्षेत्र से पौड़ी पहुंची. जो अपनी लोक संस्कृति की झलक दिखाती क्षेत्रीय वेशभूषा के साथ दिखाई दी.

प्राकृतिक रंगों से होली खेलते हुए ये युवा पूरे शहर में घूमें और लोगों से होली मांगी. हाथों में ढोलक, चिमटा, डपली, खंजीरे लिए युवा होलियारे होली के गीत गाते हुए फागुन की मस्ती में डूबे हुए नजर आए.

होलियारों का कहना था कि चली आ रही परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए वे अलख जगाने का काम कर रहे हैं. ताकि अगली पीढ़ी भी उत्तराखंड की लोकप्रिय होली संस्कृति से परिचित हो सके और यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रहे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें