Haridwar NewsHighlight

गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे मेजर, संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता, तलाश में जुटी पुलिस

हरियाणा से दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए आर्मी के मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए. पुलिस की टीम मेजर की तलाश कर रही है. लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है.

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए मेजर

मिली जानकारी के अनुसार आर्मी मेजर रोहताश निवासी पलवल, हरियाणा अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आए थे. देर रात वह अचानक लापता हो गए. दोस्तों को जब उनका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पहले तो खुद जवान की खोजबीन की. जब वह नहीं मिले तो उन्होंने थाने में मेजर के लापता होने की सूचना दी.

मेजर की तलाश जारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख तुरंत आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर उनकी तलाश शुरू की. कैमरे में वह कमरे से अकेले जाते हुए तो दिखाई दिए. लेकिन इसके बाद फिर आगे की लोकेशन नहीं दिखी. मामले को लेकर प्रभारी कुंदन सिंह राणा का कहना है कि मेजर की तलाश जारी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें