Uttarakhand Chamoli NewsBig News

चमोली हादसे का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश

चमोली के माणा गांव में हुए हादसे का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है. सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया है. सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि आईटीबीपी, बीआरओ ओर अन्य बचाव दलों की ओर से राहत ओर बचाव कार्य जारी है.

चमोली हादसे पर सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

ग्लेशियर टूटने से हुए हादसा (Glacier broke in Chamoli)

बता दें शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम में माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दब गए. जिसमें से 16 मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया है. जबकि अन्य मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू जारी ऑपरेशन जारी है. सूत्रों के मुताबिक ये सभी मजदूर बीआरओ के कॉन्ट्रैक्टर के तहत काम कर रहे थे. सभी मजदूर माणा गांव के पास निर्माण कार्य में लगे हुए थे.

रेस्क्यू में जुटी ITBP

हादसे को लेकर आपदा विभाग के अपर कार्यकारी अधिकारी आर के नेगी का कहना है कि सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने और मार्ग को खोलने के प्रयास लगातार जारी है. आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाले हुए हैं. फिलहाल अभी तक किसी भी श्रमिक के हताहत की कोई खबर नहीं है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें