Uttarakhand Chamoli NewsBig News

चमोली में बड़ा हादसा : ग्लेशियर टूटने से माणा गांव में फंसे 57 मजदूर

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बद्रीनाथ धाम में माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दबे होने की सूचना मिल रही है.

ग्लेशियर टूटने से माणा गांव में फंसे 57 मजदूर

बताया जा रहा है माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दब गए हैं. जिसमें से 10 मजदूरों को बचा लिया है. जबकि 47 मजदूरों की तलाश जारी है.

निर्माण कार्य में लगे थे मजदूर

सूत्रों के मुताबिक ये सभी मजदूर बीआरओ के कॉन्ट्रैक्टर के तहत काम कर रहे थे. सभी मजदूर माणा गांव के पास निर्माण कार्य में लगे हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है.

रेस्क्यू में जुटी ITBP

हादसे को लेकर आपदा विभाग के अपर कार्यकारी अधिकारी आर के नेगी का कहना है कि सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने और मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी है. आईटीबीपी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें