Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदला मौसम, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए भरी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बर्फबारी की संभावना जताई है.

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 27 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश हो सकती है. जिसके लिए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है. उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि के आसार हैं. इसके साथ ही 2800 मीटर से ऊंचाई वाले पर्वतीय चोटियों में बर्फबारी की संभावना है.

28 फरवरी को इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 फरवरी को भी कई जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा. मौसम निदेशक ने शुक्रवार के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया है. बता दें उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में भी वृद्धि हुई है. लेकिन इन दिनों मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है.

केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी

बता दें बीते बुधवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई. जिस वजह से प्रदेश में एक बार फिर तापमान लुढ़क गया. बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई. जिसके बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. केदारनाथ में आज सुबह से ही मौसम ठंडा और बर्फीला है. सुबह 11 बजे का तापमान -9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज दिनभर बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें