Big NewsSports

ENG vs AFG Pitch Report: सेमीफाइनल की जंग में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज का मुकाबला रोमांच से भरा होने वाला है। आज इंग्लैंड और अफगानिस्तान (ENG vs AFG ) के लिए करो या मरो की स्थिति है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का चैंपियंस ट्रॉफी का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। हाई-वोल्टेज ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में चलिए जानते है कि पिच का हाल(ENG vs AFG Pitch Report) आज कैसा रहने वाला है।

कैसी रहेगी गद्दाफी स्टेडियम की पिच ? ENG vs AFG Pitch Report

अब तक खेले गए मुकाबलों को देखा जाए तो गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुई है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। यहां बड़े स्कोर को आसानी से चेज भी किया जा चुका हैं। हाल ही में हुए इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में 350+ रन का लक्ष्य भी हासिल कर लिया गया था।

हालांकि आज के मैच में थोड़ा अलग माहौल देखने को मिल सकता है। मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। लेकिन कुल मिलाकर एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी संभावना है।

गद्दाफी स्टेडियम में अब तक का रिकॉर्ड

पहली पारी का एवरेज स्कोर: 253 रन
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने की संख्या: 35 बार
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के जीतने की संख्या: 33 बार
आंकड़ों से साफ है कि ये मैदान बैलेंस्ड पिच वाला है। लेकिन हाई-स्कोरिंग ट्रैक होने की वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है ताकि विपक्षी टीम को दबाव में डाला जा सके।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान में अब तक का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में ये दोनों टीमें अब तक तीन बार आमने-सामने आईं हैं। जहां इंग्लैंड ने दो तो वहीं अफगानिस्तान ने एक मुकाबला जीता है। हाल ही में अफगानिस्तान की टीम ने अच्छी क्रिकेट खेली है। उनके पास मोहम्मद नबी, राशिद खान और मुजीब उर रहमान आदि जैसे खिलाड़ी मौजूद है। ये अनुभवी स्पिनर्स इंग्लैंड के बल्लेबाज को कम स्कोर पर रोक सकते है।

क्या अफगानिस्तान करेगी बड़ा उलटफेर?

तो वहीं इंग्लैंड के पास अनुभवी बल्लेबाज और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि अफगानिस्तान क्या आज के मैच में बड़ा उलटफेर कर सकती है या नहीं?

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें