Udham Singh NagarBig News

पंतनगर में हादसा : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घरों में घुसा ट्रक, मची चीख-पुकार, चालक फरार

पंतनगर में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शांतिपुरी गेट के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घरों में जा घुसा. हादसे के दौरान मौके पर चीखी पुकार मच गई. जिसके बाद चालक वाहन को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया.

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घरों में घुसा ट्रक

घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे की है. जानकारी के अनुसार ट्रक बगास से लदा हुआ था, जो लालकुंआ की ओर जा रहा था. शांतिपुरी गेट के पास ट्रक अनियंत्रित होकर तारा सिंह के मकान की दिवार से टकरा गया. जिससे घर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा तारा सिंह के घर के बगल में स्थित प्रदीप सिंह के मकान में भी टक्कर लगने से दीवारों में दरार आ गई.

हादसे के बाद फरार हुआ ट्रक चालक

गनीमत ये रही कि घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए. हादसा होने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार ट्रक की चपेट में आने से 11 हजार लाइन का बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त होकर टूट गया. जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई. हादसे की वजह ट्रक चालक को नींद की झपकी आना बताया का रहा है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button