Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने सात जिलों के लिए ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि सेष जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

IMD ने जारी किया सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत और उधमसिंह नगर जिले में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है. जबकि अन्य जनपदों में हल्की बारिश होने के आसार हैं.

चारों धाम का तापमान

गंगोत्री धाम में गुरुवार को अधिकतम तापमान 0° सेल्सियस है. जबकि न्यूनतम तापमान -9° सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं यमुनोत्री धाम का अधिकतम तापमान -5° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -12° सेल्सियस है. केदारनाथ में अधिकतम तापमान -3° सेल्सियस सर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान -12° सेल्सियस है. जबकि बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान -2° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -10° सेल्सियस है. बता दें कड़ाके की ठंड से झरने जम गए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें