Dehradun NewsBig News

National Games देखने पहुंचे रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस, तैयारियों पर की चर्चा

भारतीय अभिनेता और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस बीते बुधवार को 38वें राष्ट्रीय खेल के रग्बी सेवेंस क्वार्टर फाइनल मुकाबले को देखने महाराणा प्रताप स्टेडियम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेल के सीईओ अमित कुमार सिन्हा से मुलाकात कर खेलों और उनकी तैयारियों पर चर्चा की.

National Games देखने पहुंचे रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस

राहुल बोस ने अपने राष्ट्रीय रग्बी कोच द्वारा कही गई एक महत्वपूर्ण बात खिलाड़ियों से साझा की. उन्होंने कहा कि खेल के बाद अपना मृत शरीर मैदान पर छोड़ दो. इसका अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि “खेल खत्म होने के बाद शरीर और दिमाग में कुछ भी शेष नहीं रहना चाहिए”.

खिलाड़ियों से साझा किया महत्वपूर्ण किस्सा

भारतीय अभिनेता और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा कि आपको जो भी ऊर्जा और ताकत लगानी है, वह मैदान पर ही झोंक देनी चाहिए”. जीतना और हारना आपके हाथ में नहीं है, लेकिन अपना सर्वश्रेष्ठ देना आपके हाथ में है. इसलिए खुश रहें और 38वें राष्ट्रीय खेल का भरपूर आनंद लें.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें