Dehradun NewsHighlight

रिलायंस शोरूम डकैती प्रकरण : पुलिस ने किया दो लाख के इनामी को अरेस्ट

देहरादून में 9 नवंबर 2023 को रिलायंस शोरूम डकैती प्रकरण मामले में 2 लाख के ईनामी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था फरार.

हरियाणा से अरेस्ट हुआ आरोपी

आरोपी की पहचान राहुल उर्फ चौंधा निवासी हरियाणा के रूप में हुई है. जिसे देहरादून पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर उत्तराखंड के डीजीपी ने एक लाख का इनाम घोषित किया था. जबकि बिहार पुलिस ने भी आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित किया था.

12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

आरोपी पूर्व में अपने साथियों के साथ मिलकर कई राज्यों में लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुका था. जिसके बाद आरोपी की तलाश कई अन्य राज्यों की पुलिस भी कर रही थी. बता दें अभी तक देहरादून पुलिस रिलांयस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

बदमाशों ने दिया था 14 करोड़ के लूट को अंजाम

9 नवंबर 2023 को राज्य स्थापना दिवस के मौरे पर राष्ट्रपति की देहरादून में मौजूदगी के दौरान हथियार बंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था. बदमाश यहां से करीब 14 करोड़ के ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें