Dehradun NewsBig News

ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : बदमाशों को चोरी का वाहन उपलब्ध करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में नौ नवम्बर को हुई करोड़ों की लूट मामले में देहरादून पुलिस खुलासे के करीब बढ़ रही है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले एक मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। इसके अलावा पुलिस ने बदमाशों को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वाहन उपलब्ध करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की पहचान अकबर (25) पुत्र जाहिद निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक अकबर बदमाशों को चोरी के वाहन उपलब्ध कराता था। पुलिस को मुख्य आरोपी अभिषेक से पूछताछ में अकबर के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

अलग-अलग जगह से करते थे वाहन चोरी

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक अकबर ने पैसों के लालच में आकर अपने साथी के साथ मिलकर जून में आगरा से एक कार चोरी की थी। जिस पर उन्होने फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बिजनौर मे एक सुरक्षित जगह खडी कर दी थी। उसके बाद अकबर ने होने साथी के साथ मिलकर सितम्बर में दो बाइक चुरा कर राजस्थान चले गए।

इसके बाद आरोपियों ने चोरी की बाइक और कार को बदमाशों को सौंप दी। अकबर ने पूछताछ में बताया की जिसके पास उसने वाहन सौंपे थे। उसमे से एक अखिलेश (24) उर्फ अभिषेक निवासी सीतामढ़ी था। बता दें अखिलेश वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी है। जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

ये है पूरा मामला

दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति की दून में मौजूदगी के दौरान हथियार बंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां से करीब 14 करोड़ के ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे।

घटना के दिन से ही दून पुलिस लगातार बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। दून पुलिस की विभिन्न टीमें बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में डेरा डाले हुए है और लगातार बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें