Big NewsNational

बागपत में बड़ा हादसा! जैन निर्वाण महोत्सव में स्टेज गिरने से 5 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दर्दनाक हादसा (Baghpat Tragedy) हुआ। जहां बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान स्टेज गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया।

कैसे हुआ बागपत वाला हादसा? (Baghpat Tragedy)

जानकारी के अनुसार बड़ौत के जैन कॉलेज मैदान में जैन संतों की मौजूदगी में आदिनाथ भगवान के निर्वाण के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय अचानक स्टेज गिर गया, जिससे यह दुखद घटना घटित हो गई।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका!

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटे। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि लगभग 40 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है, और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही राहत कार्य तेज कर दिया गया। जिलाधिकारी के अनुसार, घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन ने पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। ये हादसा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर गया है। लोग घटना से सदमे में हैं। प्रशासन ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें