Big NewsPauri Garhwal News

श्रीनगर बाजार चौकी के पीछे वाली गली में हुई चोरी, चोरों ने पांच लाख की नगदी पर किया हाथ साफ

श्रीनगर बाजार चौकी के पीछे वाली गली में ही चोरों ने एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ पांच लाख से अधिक की चोरी की। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

श्रीनगर बाजार चौकी के पीछे वाली गली में हुई चोरी

श्रीनगर में बीते 27 दिसंबर को अज्ञात चोरों द्वारा एक दुकान का ताला तोड़कर पांच लाख की नगदी पर हाथ साफ किए जाने का मामला सामने आया था। जिसमें दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा बाजार चौकी के पीछे वाली गली में मौजूद दुकान के ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पांच लाख की नगदी पर किया हाथ साफ

दुकान मालिक गौरव सिलोड़ी ने बताया कि उनकी सीएससी डिजिटल सेवा केंद्र के नाम से दुकान है। 27 दिसंबर शुक्रवार की देर रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की। बताया कि शनिवार सुबह जब वो दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। बताया कि जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके साथ ही गल्ले में रखी पांच लाख की नगदी भी गायब थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में लगभग 5 लाख के करीब की नगदी गायब होने के साथ ही एक डीएसएलआर कैमरे पर चोरों द्वारा हाथ साफ कर लिया था। बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर नकाब पहनकर घटना को अंजाम देते हुए कर दिखाई दे रहे हैं। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें