EntertainmentHighlight

Fateh Trailer 2: Sonu Sood की फतेह का ट्रेलर हुआ जारी, खून से लथपथ दिखा अभिनेता का चहरा

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद(Sonu Sood) की फिल्म फतेह (Fateh) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का पहला ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज(Fateh Trailer 2) कर दिया है। जिससे लोग फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटिड हो गए है। दमदार कास्ट के साथ ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है।

फतेह का ट्रेलर हुआ जारी (Fateh Trailer 2 Out)

फाइनली सोनू सूद की मच अवेटेड फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी हो गया है। एक्शन से भरपूर ये ट्रेलर तीन मिनट का है। जिसमें अभिनेता सोनू सूद पूरे ट्रेलर में मार-काट करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर पंचलाइन और डायलॉग से भरा हुआ है। ट्रेलर की शुरुआत सोनू सूद से होती है। वो शिशे में देखकर कहते हुए नजर आ रहे है कि, ” मैं वैसे शांत स्वभाव का इंसान था, लेकिन मैंने बीते पांच मिनट में तुम्हें दस अलग-अलग तरीकों से 20 बार मार दिया है।” जिसके बाद जैकलीन फर्नांडिस की आवाज सुनाई देती हैं। ट्रेलर के अंत में अभिनेता का चेहरा खून से लथपथ दिखाई देता है।

फतेह फिल्म की रिलीज डेट (Fateh Release Date)

बता दें कि इस में सोनू सूद बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सोनू सूद और जैकलीन के अलावा नसीरुद्दीन शाह और विजय राज जैसे स्टार्स अभिनय करते नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें