फिल्म इंडस्ट्री में सोनू सूद अपने अभिनय के साथ अपने नेक दिल के लिए भी जाने जाते है। अभिनेता कोरोना के समय लगे लॉकडाउन में मुसीबत में फसें लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। अब भी वो जरूरतमंद लोगों की मदद करते है। अभिनेता का कल यानी की 30 जुलाई को जन्मदिन था। इस मौके पर उनके फैंस उनके लिए केक लाए थे।
फैंस के साथ सोनू ने मनाया जन्मदिन
मुंबई में सोनू सूद ने अपने फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने केक काटा। साथ ही फैंस ने उनपर फूलों की बारिश भी की। सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो सामने आ रहा है। जिसमें वो अपने फैंस के साथ केक काटते हुए नज़र आ रहे है।
जन्मदिन का ये वीडियो हो रहा वायरल
बारिश में खड़े फैंस को अभिनेता ने ज्यादा देर वेट नहीं कराया। उनका शुक्रिया अदा कर केक काटा। इस बर्थडे के लिए ढोल-नगाड़ों का भी इंतज़ाम किया हुआ था। सोनू के साथ इस दौरान उनके फैंस ने बर्थडे सेलिब्रेट किया।
साथ ही सेल्फी भी खिचवाई। फैंस ने उन्हें गिफ्ट भी दिए। सोनू के जन्मदिन का ये वीडियो इंटरनेट में वायरल हो रहा है। लोगों के लिए वो एक रियल हीरो है।
सोनू सूद को बताया असली हीरो
इस वीडियो पर भी सोशल मीडिया पर यूजर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा सोनू रियल हीरो है। तो वहीं दूर ने लिखा मूवीज में वो विलन का रोल निभाते है लेकिन रियल लाइफ में वो लोगों की मदद करते है। तो वहीं अन्य यूजर ने कहासोनू लीजेंड है। एक ने कहा ये गरीबों के मसीहा है। इस वीडियो पर लोग उन्हें हैप्पी बर्थडे विश कर रहे है।