Big NewsUttarakhand

Chandra Grahan 2023: बंद किए जाएंगे चारों धाम के कपाट, जानें कब खुलेगा श्रद्धालुओं के लिए

Chandra Grahan 2023: चंदग्रहण के चलते शनिवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट शाम चार बजे बंद कर दिए जाएंगे। जिसके बाद मंदिरों के कपाट रविवार सुबह शुद्धिकरण के बाद खोले जाएंगे।

Chandra Grahan के नौ घंटे पहले बंद किए जाएंगे कपाट

जानकारी के अनुसार बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि चंद्रग्रहण (Chandra Grahan)28 अक्टूबर को रात एक बजकर चार मिनट पर लगेगा। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट नौ घंटे पहले सूतककाल लगने के कारण ही बंद कर दिए जाएंगे।

आरती के बाद बंद किये जाएंगे मंदिर के कपाट

अजेंद्र अजय ने बताया कि शनिवार को 11 बजे राजभोग लगेगा और दोनों मंदिरों की सफाई की जाएगी। दो बजे तक मंदिर बंद रहेगा। इसके बाद दोपहर दो बजे दोबारा मंदिर को खोला जाएगा और शाम के वक्त आरती की जाएगी। आरती के बाद चार बजे तक मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

रविवार सुबह खुलेंगे कपाट

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि 29 अक्टूबर को रविवार सुबह शुद्धिकरण के बाद ब्रह्ममुहुर्त में कपाट खोलकर महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित पूजा अर्चना के साथ खोले जाएंगे।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी किए जाएंगे बंद

इसके साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) के चलते बंद किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे के गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे।

शाम को होने वाली आरती चार बजे तक कर ली जाएगी। चंद्रग्रहण के बाद कपाट सीधे अगले दिन तड़के सुबह चार बजे पूजा अर्चना के बाद खोले जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें