Big NewsUttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, जानें शुभ मुहूर्त

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि दशहरा के पावन पर्व पर तय कर दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 18 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे।

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय

मंगलवार को दशहरा के पर्व पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की गई। धाम के कपाट 18 नवंबर को तीन बजकर 33 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जबकि 15 नवंबर यानी की भैया दूज के अवसर पर केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद होने है।

14 नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

इसके अलावा गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए बंद किए जाएंगे। 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व और अभिजीत मुहूर्त की शुभ वेला पर ठीक 11 बजकर 45 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए आगामी छह महीने के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें