Yamunotri News: यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय

Yamunotri news: यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय, यहां जानें शुभ मुहूर्त

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
विधि विधान से खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

Yamunotri news: दशहरा पर्व के मौके पर यमुनोत्री धाम (Yamunotri dham) के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय कर लिया गया है। मंगलवार को पुरोहित समाज की बैठक में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास के लिए मुहूर्त निकाला गया।

Yamunotri Dham के कपाट बंद होने की तिथि तय

मंगलवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में मुहूर्त निकाला गया। बता दें यमुनोत्री धाम (Yamunotri dham) के कपाट 15 नवंबर यानी भाई दूज के पवन अवसर पर 11 बजकर 57 मिनट पर विशेष पूजा अर्चना के बाद छह महीने के लिए बंद किये जाएंगे।

आज होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय होने की घोषणा भी आज होनी है। जबकि यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होने हैं और गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को 11 बजकर 45 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए बंद किए जाएंगे।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।