UttarakhandUttarakhand Weather News

दो घंटे से लगातार हो रही यमुनोत्री धाम में बारिश, तीर्थयात्रियों को करना पड़ रहा मुश्किलों का सामना

प्रदेश में मंगलवार को देर रात तेज बारिश और आंधी के बाद बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन दोपहर बाद एक बार फिर ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में तेज गर्जना और हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

दो घंटे से लगातार हो रही यमुनोत्री धाम में बारिश

बता दें, यमुनोत्री धाम में दो घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते तीर्थयात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री धाम में भारी बारिश के कारण श्रद्धालु अलग-अलग जगहों पर रुककर आगे बढ़ रहे हैं।

ओलावृष्टि के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश के कुछ जनपदों में गरज-चमक के साथ-साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मैदानी इलाकों में तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जनपदों में बारिश ओलावृष्टि के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं दून समेत मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें