Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : सरकार ने नहीं मानी मांगें, कर्मचारियों ने सचिवालय में दिया धरना

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: गोल्डन कार्ड में खामियों और सचिवालय कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय संघ ने सचिवालय के मेन गेट पर धरना दिया। संघ ने सरकार से अपनी मांगों को मनवाने की मांग की। सचिवालय संघ का कहना है कि सरकार सचिवालय संघ के कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है।

साथ ही गोल्डन कार्ड में जो खामियां हैं, उनको दूर नहीं कर रही है। इसलिए सचिवालय संघ आज चरणबद्ध तरीके से अपने आंदोलन पर उतर आया है, जिसके तहत आज सचिवालय की गेट पर धरना दिया गया है। अगर सरकार ने जल्स समस्या का समाधान नहीं किया तो आगे कार्य बहिष्कार जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

सचिवालय संघ का कहना है कि अपनी मांगों के लिए सचिवालय संघ को जो भी कदम उठाने पड़ेंगे सचिव संघ वह कदम उठाया जाएगा। लगातार मांग करने के बाद इस और ध्यान नहीं दिया गया। सरकार के सामने भी बात रखी गई, लेकिन मांग पर अमल नहीं है। ऐसे में सचिवालय संघ को मजबूरन आंदोलन शुरू करना पड़ा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें