AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: सचिवालय संघ ने की टोल प्लाजा पर छूट की मांग, मिल सकती है राहत

Breaking uttarakhand news

देहरादून: सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने शासन को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को लच्छीवाला टोल प्लाजा पर छूट देने की मांग की थी। उनके पत्र का शासन ने संज्ञान लिया है। अनु सचिव दिनेश कुमार पुनेठा की ओर से इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र लिखा है।

सचिवालय संघ ने मांग की थी कि टोल प्लाजा पर सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनके विभागीय प्रवेश पत्र के आधार पर टोल टैक्स नहीं लेने की छूट दी जानी चाहिए। दीपक जोशी ने यह पत्र 20 जुलाई को लिखा था। उन्होंने मांग की थी कि विभिन्न जनपदों से विभागीय कार्यों के लिए देहरादून आने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को टोल प्लाजा में टोल टैक्स में छूट/शिथिलता दी जानी चाहिए।

अनु सचिव की ओर से इस संबंध में संबधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इस मांग पर विचार करने का आग्रह किया है। हालांकि, इस पर फैसला एनएचएआई के अधिकारियों को ही लेना है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है शासन के आदेश के आद कर्मचारियों को टोल प्लाजा पर टैक्स से छूट मिल जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें