Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस बार भी कम करनी पड़ेगी पढ़ाई

Big news for board students

देहरादून: कोरोना के कारण हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। लेकिन, बाद परीक्षा को रद्द कर छात्रों को प्रमोट कर पास कर दिया गया था। परीक्षा रद्द करने से पहले बोर्ड ने स्लेबस कम कर दिया था। इब फिर से बोर्ड के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कटौती कर दी गई है। शासन की ओर से इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है उत्तराखंड बोर्ड के अधीन चल रहे सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यताप्राप्त अशासकीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए पुनर्गठित पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि कक्षा एक से आठवीं तक एनसीईआरटी की ओर से तैयार सीखने के परिणाम एवं वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर को ही राज्य में लागू किया जाएगा।

कक्षा 9 से 12वीं तक उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से तैयार पुनर्गठित पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2020-21 की तर्ज पर 2021-22 के लिए गृह एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए इसी पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।-डॉ. नीता तिवारी, उत्तराखंड बोर्ड सचिव

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें