Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

देहरादून वाले रहें सावधान, कमरा किराये पर लेने के बहाने घूम रहा है ये गिरोह

chain snatcher

देहरादून: राजधानी देहरादून में पुलिस अपराधियों के पीछे तो अपराधी पुलिस से एक कदम आगे निकलकर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब तक आपने चेन स्नेचिंग के मामले सुने होंगे, लेकिन देहरादून में इस अपराध से जुड़ा एक नए तरह का मामला सामने आया है। चेन स्नेचर घर आया और महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गया।

कमरा किराए पर लेने के नाम पर युवक ने महिला को गेट पर बुलाया। उनको अपनी बातों में उलझाया और फिर मौका मिलते ही चेन झपटकर भाग निकला। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और महिला के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

प्रेमनगर के श्यामपुर क्षेत्र आनंद सिंह रावत ने घर में कई दिनों से एक युवक किराये पर कमरा लेने के लिए आ रहा था। शनिवार शाम करीब चार बजे वह उनके घर पर आया। घर में उस वक्त उनकी पत्नी रामचंद्री देवी ही मौजूद थीं। पहले युवक ने रामचंद्री को नमस्कार किया और फिर उनके पास चला गया।

उसने कमरा किराये पर लेने की बात कही और अगले ही पल गले से चेन झपट ली। युवक ने कुछ दूरी पर ही अपना दुपहिया वाहन खड़ा किया हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों के बारे में भी उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गली में कुछ सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। इनकी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें