Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर: पुलिस को थी इसकी तलाश, दो साल बाद आया हाथ

corona virus patients in uttarakhand

लक्सर: जूना अखाड़े में थानापति के पद पर तैनात और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी रहे शिवम पुरी को गिरफ्तार करने में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल ही गई है। शिवम पुरी पर कई लोगों से फर्जीवाड़ा कर लाखों हड़पने का आरोप है। लक्सर के एक युवक से शिवम पुरी ने 2018 को हरिद्वार में होटल लीज पर देने के नाम से 15 लाख रुपये लिए थे, लेकिन होटल लीज पर नहीं दिया।

आरोपी ने युवक के पैसे भी वापस नहीं किए। बार-बार कहने के बाद उसने युवक को 15 लाख रुपये का चेक थमा दिया, लेकिन बैंक में चेक लगाने के बाद वो बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित युवक ने माननीय न्यायालय का सहारा लिया। शिवम पुरी के खिलाफ 3 जनवरी 2019 को गिरफ्तारी के आदेश पारित हुए, जिसके बाद शिवम पुरी पिछले 2 साल से फरार चल रहा था।

खानपुर पुलिस ने शिवम पुरी को गिरफ्तार करने की भरसक प्रयास किए, लेकिन आरोपी शिवम पुरी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। अब पुलिस ने शिवपुरी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन वो हाथ नहीं आया। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें