Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : भारी बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, अब इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम की मार लगातार लोगों को परेशान कर रही है। भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी जिलों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भूसखलन के कारण कई सड़कें बंद हैं, जिसके चलते यातायात भी कई मार्गों पर ठप है।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में तेज बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। 15 सितम्बर तक के लिए राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पांच पर्वतीय जिलों में बारिश के दौर चलेंगे।

पूर्वानुमान के अनुसार 13 को नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश हो सकती है। 14 को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश हो सकती है। 15 को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें