Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : चर्च पर हमला, BJP और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान

: Church attacked

रुड़की : रुड़की में चर्च पर हमले की गूंज देहरादून तक सुनाई दे रही है। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरिद्वार जिले में मौजूदगी के बावजूद जिस तरह से रुड़की के चर्च में अराजक तत्वों ने हमला किया। वह देवभूमि ही नहीं देश के धर्मनिरपेक्षता पर गहरी चोट है।

कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने हलमे की निंदा की है। वहीं, इस मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मंदिरों पर हमला नजर नहीं आता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के संवदेनशील मसलों पर राजनीति कांग्रेस करती है। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री के जिले में मौजूदगी के बावजूद धार्मिक स्थल भी अब सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी असफलता भला क्या हो सकती है।

कांग्रेा का कहना है कि राज्य में सभी लोग एक गुलदस्ते की तरह रहते हैं। ऐसे में इस तरह के घटनाक्रम देव भूमि पर एक बदनुमा दाग और विश्व पटल पर उत्तराखंड की छवि धुमिल कराने वाले हैं। दसौनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार से तत्काल प्रभाव से इस पूरे प्रकरण की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें