Big NewsHaldwani NewsNainital News

गौला नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

गौला नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव नदी से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गौला नदी में गया था।

गौला नदी में डूबने से युवक की मौत

नैनीताल जिले के रानीबाग स्थित गौला नदी में नहाने गए एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मुखानी निवासी 31 वर्षीय संजय आर्य पुत्र चंदन लाल अपने दोस्तों के साथ रविवार को गौला नदी में नहाने के लिए गया था। शाम करीब 4:30 बजे नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

संजय को आया था मिर्गी का दौरा

मृतक युवक संजय के साथ नहाने गए उसके दोस्त कुंदन सिंह ने पुलिस को बताया कि संजय को मिर्गी का दौरा आता था। नहाने के दौरान भी उसे मिर्गी का दौरा आ गया। इसी बीच लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। संजय पेंट करने का काम किया करता था। संजय की मौत की खबर के बाद से मां और भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें