Dehradun NewsHighlight

आवारा पशु से टकराई बाइक, एक युवक की मौत अन्य घायल

दून-पांवटा राष्ट्रीय मार्ग पर शीतला पुल के पास बाइक सवार युवक सड़क में घूम रहे एक पशु से टकरा गई। हादसे के दौरान बाइक में दो युवक सवार थे। जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

आवारा पशु से टकराई बाइक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान मोहित रावत (30) निवासी चकराता रामपुर के रूप में हुई है। मोहित सारा फार्मा सिटी की एक कंपनी में काम करता था। हादसा रविवार देर रात का है। रोहित रात को अपने दोस्त आशीष वर्मा निवासी बुरास्वा के साथ बाइक पर विकासनगर से लौट रहा था।

हादसे में एक युवक की मौत अन्य घायल

सहसपुर थाना क्षेत्र के शीतला नदी पुल के पास बाइक के सामने आवारा पशु आ गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दून अस्पताल में चल रहा उपचार

उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। जबकि आशीष की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें