Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

इस दिन से कर सकेंगे आवेदन, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

CBT

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 15 वें संस्करण का आयोजन करेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीटीईटी (CTET) ऑनलाइन लिया जाएगा। अभी तक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड ने ऑनलाइन ही परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। परीक्षा पूरे देश में परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा।

विस्तृत सूचना बुलेटिन जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण शामिल है, सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर 20 सितंबर से उपलब्ध होगा। इच्छुक उम्मीदवार केवल उपर्युक्त वेबसाइट से सूचना बुलेटिन डाउनलोड करें और आवेदन करने से पहले इसे ध्यान से पढ़ें।

इच्छुक उम्मीदवारों को केवल सीटीईटी वेबसाइट यानी https://ctet.nic.inके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन-प्रक्रिया 20-09-2021 (सोमवार) से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19-10-2021 (मंगलवार) 23:59 बजे तक है। शुल्क का भुगतान 20-10-2021 (बुधवार) तक 15:30 बजे से पहले किया जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें