Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज ओलावृष्टि का यलो अलर्ट, बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका

देहरादून : उत्तराखंड में आज एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को मैदानी जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। जानकारी मिली है कि पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के चलते ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि बीते कई दिनों से उत्तराखंड में ठंड कम हुई है। तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। दिन में गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा है। हालांकि कई पहाड़ी जिलों में बादलों का डेरा डाला रहा। लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुुसार आज उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर व देहरादून में ओलावृष्टि व बारिश हो सकती है। इसके बाद शनिवार को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड पहुंच सकता है। इससे तापमान में भी कुछ गिरावट आने की संभावना है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें